पति से क्यों छोटी होनी चाहिए पत्नी? जानिए इसके पीछे क्या है खास कारण

अक्सर आपने देखा होगा कि पति-पत्नी के बीच उम्र का गैप होता है। कभी-कभी तो इनके बीच कई सालों का अंतर होता है और बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि पति को हमेशा पत्नी से उम्र में बड़ा ही होना चाहिए। मगर इसके पीछे का तर्क शायद ही कोई जानता हो। यहां हम आपको बताएंगे कि क्यों जरूरी है पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर, सामने आई है इसकी खास वजह।

पति-पत्नी के बीच जरूरी है उम्र का अंतर

पहले के समय में बड़े-बुजुर्ग हमेशा इस बात पर जोर देते थे कि शादी करते समय वर वधू की उम्र में फर्क होना चाहिए। रिश्ता ढूंढते समय आज भी इन बातों का खास ख्याल रखा जाता है और अक्सर लड़के से लड़कियां 5-6 साल उम्र में छोटी ही देखी जाती है। वैसे तो लोगों को ये बात समझ नहीं आती लेकिन इसके पीछे कुछ मुख्य कारण होते हैं। समय के साथ महिलाओं में होने वाले हार्मोन चेंज के कारण से वे पुरुषों के मुकाबले जल्द ही उम्रदराज लगने लगती हैं।

अपने पति से उम्र में ज्यादा ना लगे इसलिए परिवार वाले पहले से ही लड़की 5-6 साल छोटी ढूंढकर शादी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि लड़कियां लड़कों से ज्यादा मैच्योर होती हैं और ऐसे में अगर दोनों ही उम्र के होंगे तो उनकी सोच भी कभी नहीं मिलेगी और यही कारण है कि आज की शादियों के बाद उनके बीच झगड़े की संभावना भी बढ़ जाती है। अगर लड़का लड़की से उम्र में बड़ा होगा तो उसे घर-गृहस्थी के हर छोटे-बड़े कामों की समझ उससे ज्यादा होगी। वहीं दूसरी तरफ अगर दोनों ही एक उम्र के होंगे तो दोनों का अनुभव समान होगा तो जिंदगी जीने में दोनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

पति-पत्नी के बीच उम्र के अंतर से होते हैं ये फायदे

लड़कों के मुकाबले लड़कियां ज्यादा भावुक होती हैं और ऐसे में माता-पिता हमेशा कोशिश करते हैं कि उनकी बेटी का होने वाला हमसफर हमेशा उसे भावनात्मक रूप से सहारा देने में सक्षम हो सके। ऐसे में लड़के और लड़की के बीच उम्र के अंतर का ध्यान दिया जाता है। इस तर्क को कुछ रिसर्च में पता लगाया गया है और ये बात सामने आई है कि अगर लड़के की उम्र लड़की से 2 या 3 साल बड़ी हो तो उनका गृहस्थ जीवन अच्छे से बीत सकता है।

उनके सामने आने वाली कठनाई भी आसानी से कट सकती है। आज के समय में अगर आपने ध्यान दिया हो तो लड़के-लड़कियां अपनी ही उम्र के जीवनसाथी ढूंढते हैं या घरवालों के द्वारा भी उन्हें ऐसे ही लोग पसंद आते हैं लेकिन उनका ये रिश्ता 6 महीने बीतते ही लड़ाई-झगड़ों में बदल जाता है और उनका रिश्ता टूटने की कगार पर आकर खड़ा हो जाता है। तो ये तर्क बिल्कुल सही है कि लड़के को हमेशा अपनी उम्र से छोटी ही लड़की को ढूंढकर शादी करनी चाहिए। इससे उनका गृहस्थ जीवन लंबे समय तक चल सकता है और जीवन के हर सुख-दुख में वे हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रह सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here